Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। एक-दूसरे का सिर फोड़ देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में दो पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमें दर्ज करवाएं है। घटना देशनोक के बासी बरसिंहसर की है। एक पक्ष के जगदीश ने सुभाष,जीतूराम के खिलापम्मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर पर आकर मारपीट की और सिर फोड़ दिया।


वहीं दूसरे पक्ष की और से सुभाष ने मोहन,राकेश,मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर पर आाकर मारपीट की और सिर फोड़ दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



