शादी का नाटक रचते हुए ठगी करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी का नाटक रचते हुए पैसे ठगने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में शिव मंदिर के पास रहने वाले कमल लखारा ने पूनम चंद निवासी पंजाब,मालचंद निवासी नोखा,नीतू पत्नी मालचंद,भूपराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना जुलाई 2025 की है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसे अपनी बातों में उलझाया और कहा कि शादी करवा देंगे। परिवादी आरोपियों की बातों में आ गया और उनके कहे अनुसार आरोपियों को पैसे दे दिए लेकिन आरोपियों ने उसकी शादी नहीं करवाई और पैसे ठग लिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!