श्रीराम फैक्ट्री में नाबालिग से करवाया जा रहा था भारी भरकम काम,मुकदमा दर्ज-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। फैक्ट्री में नाबालिग से काम करवाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में बीछवाल पुलिस थाने में मानव तस्करी व गुमशुदा व्यक्ति प्रकोष्ठ के रामनिवास ने रमेश पुत्र दाउलाल सिंधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्रीराम प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में 21 नवंबर की दोपहर की है। प्रार्थी ने बताया कि जब फैक्ट्री के विभागों में चैक किया तो फैक्ट्री में नाबालिग से काम करवाया जा रहा था। प्रार्थी के अनुसार फैक्ट्री में नाबालिग भारी मशीनो से फूड पैकेट भरने का कार्य कर रहा था। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!