चारपाई पर मिला शव,बेटी ने लगाया हत्या करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की खबर सामने आयी है। इसके बाद मृतका की बेटी ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पूगल पुलिस थाने में करणीसर भाटियान निवासी पूजा पुत्री अमराराम ने मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना छह नवंबर व सात नवंबर की है। प्रार्थिया ने बताया कि उसके पिता अमराराम के साथ आरोपियों ने मारपीट कर हत्या करके शव को चारपाई पर रख दिया तथा परिजनों को बताया कि फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!