Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेचने के मामले में अब एक साथ पांच मुकदमें दर्ज किए गए है। बीछवाल पुलिस थानेे में इस सम्बंध में मुकदमें दर्ज किए है। इसमें बीकानेर होटल प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अब सभी मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।


बीछवाल थाना क्षेत्र में रहने वाले सुखराम परिहार, कमलेश कुमार शर्मा, उमाशंकर माथुर,हेतराम बिश्नोई और बाल किशन सैनी ने अलग-अलग मामला दर्ज कराया है। इन सभी में आरोप है कि बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें धोखाधड़ी करते हुए नगर विकास न्यास (अब बीकानेर विकास प्राधिकरण) की भूमि पर अपना स्वामित्व बताते हुए अपने स्वामित्व से अधिक भूमि का विक्रय पत्र जारी किया। इसी विक्रय पत्र के आधार पर इन लोगों ने जमीन खरीद ली। अब सरकारी रिकार्ड में ये जमीन नगर विकास न्यास की बताई जा रही है।
सभी परिवाादी ने बीकानेर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर निर्मल कुमार भूरा, उत्तम कुमार भूरा, राजेश कुमार मेहरा, कमल कुमार बैद, देशनोक निवासी गजानन्द स्वामी, पूनम चंद, बीकानेर निवासी रामचंद्र सेठिया, बच्छराज, सुरेंद्र कुमार धारीवाल और अनिल कुमार नाई के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें निर्मल कुमार भूरा, उत्तम कुमार भूरा और राजेश कुमार मेहरा का नाम सभी मुकदमों में है, जबकि अन्य के नाम अलग-अलग मामलों में है।



