तेज रफ्तार कार का कहर,चार वर्षीय मासूम की मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार कार की टक्कर से चार वर्षीय मासूम की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर शंकरलाल ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि कि सुबह उसकी माता, भतीजा ओमप्रकाश और चार वर्षीय पुत्री ज्योति लोहावट जाने के लिए रणजीतपुरा-रावला रोड पर बस का इंतजार कर रहे थे।

 

करीब पौने ग्यारह बजे राववाला की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेज गति व लापरवाही से आती हुई आई और सड़क किनारे खड़ी ज्योति को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि कार कच्चे में जाकर रूक गयी। परिजन तुरंत ज्योति को उपचार के लिए गौड़ू अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरु कर दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!