जमीन को लेकर सेवानिवृत महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट के आरोप,मुकदमा दर्ज-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सेवानिवृत महिला कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में महिला की रिपोर्ट पर कुलदीप,रामेश्वर,अनिल पारीक,बिरजू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घअना उदासर में 28 दिसंबर 2022 से 11 अक्टूबर 2025 केू बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि वर्ष 2008 में उदासर स्थित राय नगर कॉलोनी के मुरबा में भूखंड खरीदा था।

 

पीडि़ता ने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 को वह अपने भूखंड पर पहुंची तो देखा कि वहां निर्माण कार्य कर कब्जे की कोशिश की जा रही थी। आपत्ति जताने पर आरोपियों ने झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद उसे धक्का देकर गिराया गया, कपड़े फाड़ दिए गए और पहना हुआ सोने का फूलड़ा छीन लिया गया।

 

रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने मौके पर कहा कि बंदूक लाओ और धमकी दी कि इसको सबक सिखाओ। पीडि़ता ने बताया कि वह किसी तरह अपनी साथी महिलाओं के साथ जान बचाकर वहां से निकली। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!