Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में इन दिनों किसानों पर आग आफत बनकर बरस रही है। हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में किसान परिवारों को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लगातार किसानों की ढ़ाणी में आग लगने से किसान परेशान है। ऐसी ही खबर महाजन फायरिंग रेंज से सामने आयी है।



जहां पर बालादेसर के रतनीसर गांव में काश्तकार महेन्द्र रामजीवन गोदारा के खेत में बनी ढ़ाणी में अचानक आग लग गयी। आग लगने के कारण घर में रखा करीब 50 क्विंटल चारा,पांच क्विंटल मोठ जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी दयानंद रूयल पहुंचे तो तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिपोर्ट बनाकर मुआवजे की कार्रवाई की जावे।



