एक ही क्षेत्र में मिले दो शव,जांच में जुटी पुलिस-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक ही थाना क्षेत्र में दो शव मिले है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर दो अलग-अलग शव मिले है। जानकारी के अनुसार नाल बाइपास से पहले बालाजी होटल के पास खड़े एक ट्रक में व्यक्ति का शव मिला है। जो कि हनुमानगढ़ के मक्कासर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मनीष ट्रक का खलासी था, जो रात को होटल के सामने ट्रक को खड़ा उसी के अंदर ड्राईवर के साथ सो गया था, लेकिन सुबह उठा नहीं।

वहीं दूसरी घटना नाल पुल के पास की है। जहां पर झाडिय़ों में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जिसकी सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना है, जो पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस सम्बंध में नाल एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया कि एक ट्रक खलासी है वहीं दूसरा फांसी के फंदा पर लटका मिला है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!