लोभ और लालच ने बिगाड़े रिश्ते,पति और सास पर आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी का पवित्र बंधन जन्मोंजन्म के लिए होता है लेकिन लोभ,लालच में रिश्तों के धागे टूट रहे है। ऐसा ही मामला खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस सम्बंध में विवाहिता ने अपने पति,सास पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि 12 दिसंबर 2018 के बाद से आरोपी लगातार पीडि़ता को तरह तरह से परेशान कर रहे है।

 

प्रार्थिया ने बताया कि शादी के कुछ समय तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा लेकिन इसके बाद ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए परेशान करना लगा। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी समय समय कर उससे अलग-अलग मांग करने लगे। जब वह नाजायज मांग को पूरा नहीं कर पाई तो पति और सास उसे तंग परेशान करने लगे और मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!