आग में जली मासूम और हो गयी मौत-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आग की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना रणजीतपुरा पुलिस थाना क्षेत्र के चक 2 बीएलएसएम में 19 नवंबर की दोपहर को एक बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में बरसलपुर निवासी चिमनाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी रहवासी झोपड़ी में आग लग गयी। आग लगने के कारण दो वर्षीय बच्ची मोनिका की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!