रामदेव जी मंदिर में सेंधमारी कर सामान किया चोरी-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चोर बीकानेर जिले में लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसे में अब घर तो घर देवस्थल भी सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही मामला सदर पुलिस थाना क्षेत्र के विवेक नगर से सामने आयी है। इस सम्बंध में विवेकनगर डिस्पेंसरी नंबर 4 के पास रहने वाली पुष्पादेवी ने अज्ञात चोरो ंके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना रामदेव मंदिर विवेक नगर में 16 नवंबर की रात की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति मंदिर से दो टेबल पंखे, दो कम्बल, 7 जोड़ी चप्पलें, 10 जोड़ी चुन्नी, दो कार्टून देसी घी, दो स्टील के बर्तन, चार-चार किलो घी, 10 पहनने के नए कपड़े, कमर बेल्ट और अन्य सामान चुरा ले गया। चोरी किए गए सामान की मात्रा देखकर अंदेशा है कि चोर अकेला नहीं था और पूरी तैयारी के साथ आया था। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!