आवाज देते ही नहीं आया युवक कर कर दी पिटाई,हजारों रूपए छीन ले जाने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर पर खाना खा रहे युवक को आवाज देकर बुलाने और थोड़ी सी देर हो जाने से नाराज युवकों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में खारी चारणान निवासी पूरणलाल पुत्र सुरजाराम कुमावत ने राणजीतदान व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना गांव आबादी खारी चारणान की है।

परिवादी ने बताया कि मंगलवार रात्रि करीब साढ़े आठ बजे वह अपने घर पर भोजन कर रहा था। इसी दौरान रणजीतदान व एक अन्य व्यक्ति दुकान पर आए और उसे आवाज लगाई। भोजन करने की बात कहने पर दोनों नाराज़ हो गए।

 

पीडि़त ने रिपोर्ट में बताया कि खाना खाने के बाद जब वह दुकान पर पहुंचा तो दोनों आरोपियों ने उसे मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए लोहे के हथियारों से हमला कर दिया। पीडि़त के शोर मचाने पर उसकी पत्नी तथा पुत्रियां बीच-बचाव करने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की व मारपीट की। पीडि़त ने बताया कि घटना के दौरान उसकी आंख, होठ, जबड़े और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। पीडि़त का आरोप है कि रणजीतदान उसकी दुकान में रखे करीब 30 हजार रुपये भी निकालकर ले गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!