एसबीआई बैंक के साथ धोखाधड़ी,सोना था कम और बता दिया ज्यादा-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कम मात्रा में सोने को अधिक बताकर बैंक के साथ धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोतवाली पुलिस थाने में दाऊजी रोड़ एसबीआई बैंक के प्रबंधक मनप्रीत सिंह ने श्रीकांत चांवरिया,संजय सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना 31 दिसंबर 2024 को भारतीय स्टेट बैंक की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपी बैंक में लोने के लिए आए। गोल्ड लोन के नाम पर आरोपियों ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वर्णकार से मिलीभगत कर सोने की मात्रा को वास्तविक मात्रा से अत्यधिक बताते हुए लोन लिया और धोखाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!