Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अलसुबह रेलवे ट्रेक के पास शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर गुरूवार सुबह जोड़बीड़ भैरूजी मंदिर रोड़ पर रेलवे ट्रेक के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना मिलते ही सामाजिक संगठनों के सेवादार मौके पर पहुंचे और पुलिस के सहयोग से शव को पीबीएम की मोर्चरी में पहुंचाया। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में आ जाने से व्यक्ति की मौत हो गयी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है।





