Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में एसआईआर को लेकर बीएलओ भारी तनाव में है। बीते दिनों एक बीएलओ ने परेशान होकर सुसाइड कर लिया। वहीं कई बीएलओ खुलेआम कह चुके है कि उन पर भार बढ़ गया है। जिसके चलते वो मानसिक रूप से परेशान हो गए है।


इसी बीच विशेष गहन पुनरीक्षण के काम में लगे बीएलओ (टीचर) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हार्ट अटैक से 5 मिनट पहले उन्हें तहसीलदार का कॉल आया था। इस कॉल के बाद वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
परिजन उन्हें हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामला सवाई माधोपुर के बहरावंडा खुर्द गांव में का है। परिजनों का आरोप है कि अधिकारी उन पर दबाव बना रहे थे। ऐसे में वह टेंशन में थे और घर पर किसी से ज्यादा बात भी नहीं करते थे। काम के दबाव के चलते उन्हें दिल का दौरा पड़ा तहसीलदार ने सारे आरोपों को नकारा है। उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ उच्च अधिकारियों से मिले निर्देशों को बता रहा था। दबाव बनाने जैसी कोई बात नही



