फिर चला पीला पंजा,25 बीघा जमीन करवाई अतिक्रमण से मुक्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक बार फिर अतिक्रमण पर कार्रवाई की गयी है। इस बार कार्रवाई खाजूवाला क्षेत्र के दंतौर रोड़ पर की गयी है। जहां पर 8 केजेड़ी में मंगलवार को नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 25 बीघा जमीन पर कार्रवाई की। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में चले इस अभियान के दौरान कब्जेदारों ने विरोध भी जताया, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कृषि भूमि पर बने जलकुंड, मकान और चारदीवारी को ढहा दिया गया।

 

इस दौरान कब्जाधारी पक्ष ने दावा किया कि भूमि पर हाईकोर्ट का स्टे होने के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई तथा कृषि भूमि में रखी ग्वार की फसल को भी नष्ट कर दिया गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन और नगर पालिका को परिवाद सौंपकर न्याय की मांग की।
तहसीलदार राजकुमारी बिश्नोई ने बताया कि संबंधित 25 बीघा भूमि नगर पालिका के नाम दर्ज है तथा किसी भी व्यक्ति को यह भूमि आवंटित नहीं की गई है। इसी आधार पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!