राजस्थान: सड़क हादसे में भाजपा के पदाधिकारी की मौत,पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। मिनी बस और मोटर साइकिल के बीच भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पाली के पालड़ी जोड़ र्मा की है। जहां पर मिनी बस और बाइक की भिड़ंत में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष की मौत हो गयी। घटना के बाद परिजन और समाज के लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते मोर्चरी के बाहर धरना दिया। जानकारी के अनुसार भाजपा पोसालिया मंडल उपाध्यक्ष, जोयला निवासी सुरेश कुमार मेघवाल किसी काम से शिवगंज आ रहे थे।

 

इसी दौरान सुबह करीब साढ़े आठ बजे आर्य कन्या गुरुकुल के पास सामने से आ रही एक निजी ट्रेवल्स की मिनी बस ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक बाबूलाल राणा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घायल सुरेश को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!