Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में चोरों का तांडव जारी है। जिसके चलते आमजन खौफ में है और लगातार चोर पुलिस के लिए चुनौती बने हुए है। बीकानेर में शादियो के सीजन में चोरियां लगातार बढ़ रही है। ऐसा ही मामला नयाशहर क्षेत्र से सामने आयी है। इस सम्बंध में राधा किशन मिश्राा ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह कोलकाता गया हुआ था।


इसी दौरान उसे पडोसियों का फोन आया कि घर के ताले टूटे हुए है। परिवादी ने बताया कि सूचना मिलने पर परिवादी ने अपने जानकारों को घर पर भेजा तो घर तहस नहस सा दिखा। परिवादी ने बताया कि घर के अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और अंदर से कीमती सामान गायब था।
परिवादी ने बताया कि घर से सोने की चैन,चांदी के सिक्के 15,कान के टॉप्स,चार सोने की अंगूठी,चांदी की पायल,चांदी की बिछुडी,चांदी का लोटा एक, चांदी की गिलास एक, चांदी का प्याला एक, चांदी का पूजा का कलश एक, पूजा का चंादी का कलश बड़ा, पूजा की चंाद की कटोरी चार नग, पूजा की चांदी की दो प्लेट, करीब 85 हजार की नकदी, बैंक लोकर की चाबियां गायब मिली है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



