Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। सांस की समस्या से परेशान महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के नारायणसर में 15 नंवबर की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतका के भाई मूलसिंह ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसकी बहन सरोदा कंवर को सांस लेने में दिक्कत थी। जिसके चलते उसे अस्पताल में दिखाया लेकिन आराम नहीं हुआ। प्रार्थी ने बताया कि करीब एक महीने की समस्या के बाद उसकी बहन की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



