कॉॅलेेज जा रही छात्रा के साथ की अभद्रता,गलत काम करने का प्रयास,शिकायत की तो की मारपीट-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कॉलेज जा रही छात्रा के साथ अभद्रता करने और शिकायत करने पर माँ-बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बेटी फस्र्ट ईयर की छात्रा है। वह जब कॉलेज के लिए निकलती है तो आरोपी मालाराम उसे परेशान करता है और अश्लील इशारे,टिप्पणियां करता है।

प्रार्थिया ने बताया कि दो माह पहले रास्ते में आरोपी ने उसकी बेटी को पकड़कर अभद्र व्यहार किया था जिस पर परिवार ने समझाया तो उल्टा धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। शनिवार को सुबह करीब 8 बजे फिर वही वारदात किया और छात्रा को घसीटकर ले गया, उसके साथ खोटा काम करने का प्रयास किया और मारपीट की। छात्रा किसी तरह छूटी और मां को बताया। जब मां ने आरोपी परिवार को टोका तो आरोपी के परिजनों ने उसके घर पर पत्थर बरसाए और जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद छात्रा की माँ ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!