कोटगेट: रास्ता रोककर किया चाकू से वार,युवक हुआ लहुलूहान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रास्ता रोककर चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में हुसैनी मस्जिद निवासी समीर खान ने विकी पठान,निकू,भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 नवंबर की दोपहर को करीब चार बजे के आसपास सुभाष मार्ग एमआर होटल के पास की है।

 

इस सम्बंध में परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपियों ने रोका और अचानक मारपीट शुरू कर दी। परिवादी के अनुसार वह जान बचाकर गली में भागा तो तीनों ने मुझे घेरकर जान से मारने की नियत से चाकू से वार किया। जिससे उसके शरीर पर चोटें आयी और लहुलूहान हो गया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!