जस्सुसर गेट क्षेत्र में पिकअप ने तीन रिश्तेदारों को उड़ाया,दो गंभीर हाल में जयपुर रैफर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st  न्यूज,बीकानेर। नयाशहर क्षेत्र में पिकअप द्वारा तीन रिश्तेदारों को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सीताराम गेट के सामने रहने वाले नरोतम स्वामी ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाय है। प्रार्थी ने बताया कि 12 नवंबर की रात को उसका भतीजा वासुदेव,भांजे यशवंत स्वामी,भारतेन्द्र स्वामी बाइक से घर जा रहे थे।

 

इसी दौरान सामने से आ रही पिकअप ने तीनों की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर घायल होने के चलते दो को जयपुर रेफर किया गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!