पुलिस वाहन को मारी टक्कर,जवान के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास,थानाधिकारी ने करवाया मुकदमा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में दंतौर पुलिस थाने में थानाधिकारी जेठाराम ने श्याम उर्फ श्यामसुंदर के िखलाफ मु कदमा दर्ज किया है। परिवदी के अनुसार चक 14 पीबी में 9 नवंबर को नाकाबंदी तोड़कर भागा।

 

इस दौरान आरोपी ने पुलिस के वाहन 112 नंबर को टक्कर मारी और जान से मारने की नियत से स्टॉफ के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। प्रार्थी ने बताया कि गाड़ी के फसने के बाद आरोपी ने लाईटर से गाड़ी को आग लगा दी। जिससे गाड़ी में रखे डोडा पोस्त जलकर राख हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!