Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो से भरी गाड़ी को पुलिस नाकाबंदी तोड़ते हुए भगा ले जाने और कार को आग के हवाले कर देने की खबर सामने आयी है। घटना दंतौर क्षेत्र की है। जहां पर पुलिस की नाकाबंद थी। इसी दौरान एक कार आई। जिसे पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो चालक ने नाकाबंदी तोड़ते हुए गाड़ी भगा ले गया।


इसके बाद सीयासर चौहान के पास तस्कर ने अपनी कार में आग लगाकर भागने का प्रयास किया। जिसमें कार कुछ क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने इस दौरान एक को पकड़ा है। जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपनी कार को आग लगाने के बाद वहां किसान के खेत में खड़े ट्रैक्टर से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने टीम ने आरोपी का पीछा करते हुए धर दबोच लिया।



