गृह क्लेश के चलते सामाजिक मर्यादा हुई तार-तार,पत्नी से पति के सिर पर लोहे के मूसली से वार कर की हत्या-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। गृह क्लेश के चलते पत्नी द्वारा पति के सिर पर लोहे के मूसली से वार कर हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना जयुपर के प्रतापनगर क्षेत्र की है। जहां पर घरेलू विवाद में पत्नी ने पति की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 7 नवंबर को गणेश कॉलोनी महेश नगर निवासी अमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका छोटा भाई गौरव जयपुर के प्रतापनगर में अपनी पत्नी सोनी के साथ रहता था। दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी में झगड़ा हुआ।

 

विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर सोनी ने लोहे की मूसली से गौरव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले से गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि घरेलू कलह के चलते वारदात हुई। पूछताछ में आरोपी सोनी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!