नकाबपोश ने महिला को दिया धक्का और छीन ले गया सोने की चैन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नकाबपोश द्वारा महिला को धक्का देकर गिराने और सोने की चैन छीन ले जाने मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में रामदेव मंदिर के पास सुजानदेसर के रहने वाली कोमल पत्नी श्यामलाल ने रामदेव कुम् हार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवया है। घटना 22 अक्टूबर की दोपहर को 2-3 बजे के बीच की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थिया ने रिपोर्ट देते हुए बताय कि दोपहर के समय में आरोपी मुंह पर ढ़ाटा बांधे हुए आय और उसके हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके गले से सोने की चैन,सोने का लॉकेट छीनकर ले गया। परिवादिया ने बताया कि इस दौरान उसके सिर व हाथ पर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!