Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। एक शादी के बावजूद दूसरी शादी कर देने और युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में सेक्टर नं. 10 के रहने वाले देवकुमार ने शिवराज,विकास,शिवानी,आन्दबाई निवासी सीकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 13 अगस्त से 7 नवंबर के बीच की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी की शादी पैसे लेकर दूसरी जगह पर कर दी। परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके बच्चे से भी मिलने नहीं दिया जाता है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





