माँ-बेटी की गला दबाकर नृशंस हत्या,दोनो मिले थे अचेत-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। माँ-बेटी की गला दबाकर नृशंस हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र के आंवली रोजड़ी क्षेत्र की है। जहां पर माँ-बेटी की नृंशस हत्या कर दी गयी।
जानकारी के अनुसार आंवली रोजड़ी निवासी भगवान वैष्णव शहर के निजी चिकित्सालय में कंपाउंडर है।

 

शुक्रवार शाम वह अस्पताल से ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचा तो उसे घर पर पत्नी ज्योति वैष्णव और उसकी पुत्री पलक वैष्णव बेहोश अवस्था में मिली। इस पर वह दोनों को लेकर कोटा मेडिकल कॉलेज पहुंचा जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शरीर पर चोट के निशान पाए गए। भगवान वैष्णव ने बताया कि पिछले 10-11 सालों से रोजड़ी में पत्नी और बच्ची के साथ किराए से रह रहा है।

 

शुक्रवार को वह दोपहर 12 बजे ड्यूटी पर गया था और रात 8 बजे ड्यूटी ऑफ होने के बाद घर पहुंचा तो पाया कि कमरे में उसकी बेटी पलक स्कूल ड्रेस में अचेत पड़ी थी वहीं पत्नी ज्योति रसोई में लहूलुहान हालत में पड़ी थी और आसपास खून फैला हुआ था। घटना के बाद लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। उसकी बेटी कक्षा 1 में पढ़ती थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!