जन्म के पांच घंटे बाद ही नवजात की मौत,हत्या की आंशका,पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हॉस्पीटल में जन्म के पांच घंटे में ही नवजात की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सरकारी हॉस्पीटल से जुड़ी है। जहां पर जन्म के 5 घंटे बाद ही नवजात की मौत हो गई। परिजन और हॉस्पिटल ने उसके हत्या की आशंका जताई है। डॉक्टर्स का दावा है कि प्रारंभिक जांच में उसकी गर्दन पर निशान मिले हैं, जो कि मर्डर की ओर इशारा कर रहे हैं। घटना गवर्नमेंट डीबी हॉस्पिटल की शुक्रवार सुबह की है।

 

फिलहाल नवजात की बॉडी को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब 12:30 बजे के बीच गांव अजीतसर की प्रसूता गुड्डी देवी ने एक नवजात लड़के को जन्म दिया था। सामान्य प्रसव के बाद प्रसूता और नवजात को लेबर रूम से वार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया था। रात भर सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन सुबह करीब 5 बजे नवजात के मामा उसे बेहोशी की हालत में वार्ड में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत बता दिया। अब पोस्टमार्टम के बाद ही बॉडी परिवार को सौंपी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!