Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के कावनी चौराहे के पास की है। जहां व्यक्ति का शव मिला है। जहां पर प्रथम दृष्टया भिखारी प्रतीत हो रहा है। इस सम्बंध में नाल पुलिस थानाधिकारी विकास विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि कावनी चौराहे के पास सड़क किनारे सोमवार सुबह एक शव मिला है।


जो कि करीब 60 वर्ष की उम्र का लग रहा है। विश्नोई ने बताया कि मृतक भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि भूख-प्यास से व्यक्ति की मौत हुई। घटना की सूचना पर पहुंची नाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।






