Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अस्पताल में भर्ती युवक के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पीबीएम से जुड़ी है। इस सम्बंध में कालू क्षेत्र के खोड़ाला निवासी श्योकरणराम ने सदर थाने में रिपेार्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा महेंद्र नायक ने जहर पी लिया था।


जिसे 30 अक्टूबर को पीबीएम अस्पताल के ई वार्ड में भर्ती करवाया था। रात को लगभग 12 से एक बजे के बीच महेंद्र बिना बताए वहां से निकल गया। पता चलने पर इधर-उधर काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। श्योकरणराम ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अपने पुत्र को ढूंढ लाने की गुहार लगाई है। आपको भी कहीं युवक दिखे तो परिजनों को सूचित करें।
संपर्क सूत्र- 9660564809, 9116353844, 7742099735






