ट्रैनिंग करने वालों को सरकार देगी 50 हजार के उपकरण,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। श्रीयादे माटी कला बोर्ड की बैठक राजपुरोहित सभा भवन में आयोजित हुई। उदासर के पूर्व सरपंच रामलाल खुडिय़ा ने माटी कला से जुड़े समाज के लोगों को सरकारी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम में माटी से जुड़े नवाचार के लिए श्रीयादे समाज के लोगों को जानकारी दी गई। बैठक में नोखा से 26 ओर श्रीडूंगरगढ़ से 8 लोगों का चयन हुआ। जिसमें बताया गया कि सरकार द्वारा आधुनिक चाक और मिट्टी के लिए मशीन नि:शुल्क देगी।

 

राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद टाक से पूर्व सरपंच रामलाल ने फोन पर कार्यक्रम में शामिल हुए सभी लोगों का चयन करने पर धन्यवाद दिया। जानकारी के अनुसार 10 दिन की ट्रेनिंग के बाद सभी को सरकारी योजना के 50 हजार रु के उपकरण दिए जाएंगे। इस दौरान भाजपा पांचू मंडल अध्यक्ष करणाराम प्रजापत ने समाज के पुश्तैनी कार्य को आगे बढ़ाने को आव्हान किया। कार्यक्रम में कुम्हार महासभा के अध्यक्ष धन्नाराम, जेठाराम, आसुराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!