Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने करोड़ों के नशीले पदार्थो को नष्ट किया है। पुलिस ने ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में यह कार्रवाई की है। पुलिस ने एसपी कावेन्द्र सागर,एएसपी सौरभ तिवाड़ी,सुभाष बिजारणियां की उपस्थिति में जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थो को नष्ट करवाने की कार्रवाई की।


पुलिस के अनुसार नष्ट किया गया माल करीब 13 करोड़,47 लाख,62 हजार का है। जिसमें 1464 किलो डोडा,38 किलो गांजा,8.44 ग्राम एमडी, 201 ग्राम स्मैक,5.758 किलोग्राम हेरोइन,4151 नशे की टेबलेट, 90 किलो अफीम के पौधे,467 ग्राम चरम को नष्ट किया गया है। इस सम्बंध में 74 प्रकरण दर्ज किए गए थे।






