शादी का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म,जान से मारने की दी धमकी

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ थाने में पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर सादोलाई के रहने वाले रफीक खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपित से उसकी कुछ समय पहले जान-पहचान हुई। जिसके बाद आरोपित ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर पर लिख। पीडि़ता ने बताया कि वह रोज कुछ गोलियां खाने को देता था। इस दौरान शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। पीडि़ता जब गर्भवती हो गई, तो आरोपी रफीक व उसके मामा ने उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि यह बच्चा गिरा दे अन्यथा तुझे जान से मार देंगे। आरोपी से बचकर वह अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!