बीकानेर में एसीबी का एक्शन,पटवारी ट्रैप

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। बीकानेर में एसीबी ने रिश्वत के मामले में कारवाई की है। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी अम्बालाल मीणा हाल राजस्व पटवारी पटवार मण्डल पांचू तहसील नोखा, जिला बीकानेर व दलाल श्रीराम हाल महादेव ईमित्र संचालक पांचू तहसील नोखा, जिला बीकानेर को 4000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

परिवादी के पांचू स्थित कृषि भूमि में बिजली के टावर के निचे आई भूमि का मुआवजे की चौथी किश्त करीब 50000 रूपये लेने के लिए पांचू पटवारी अम्बालाल मीणा द्वारा रिपोर्ट तैयार कर देने की एवज में 4000 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर ईमित्र संचालक श्रीराम को रिश्वत राशि देने के लिए कहा गया।

जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू के आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मय टीम के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी महादेव ईमित्र संचालक श्रीराम द्वारा परिवादी से 4000/- रूपये की रिश्वत राशि पटवारी अम्बालाल मीणा के लिए लेने पर ईमित्र संचालक श्रीराम व पटवारी अम्बालाल मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!