विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट कर घर से निकालने का आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा ससुराल पक्ष पर मारपीट करने और घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त हुए परिवाद में पूजा पत्नी संत कुमार ने पति संत कुमार, जेठ मांगीलाल, जेठानी प्रेमा देवी, जेठ बुधराम, सासु मोहिनी देवी, जेठ राजाराम, शंकरलाल निवासी रोझा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

परिवादिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही मेरा पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते है तथा उसे घर से भी बेघर कर दिया। परिवादिया का आरोप है कि इन सभी लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई सुरेश सिंह कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!