Crime News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नकली नोटों से भोले भाले लोगेां को शिकार बनाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाईह हनुमानगढ़ के जंक्शन क्षेत्र में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दो लोग नकली नोट लेकर घूम रहे है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को हिरासत में लिया और पुछताछ की। पुछताछ के दौरान दोनो के पास से करीब 8-10 लाख के चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया नोट मिले। साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह (निवासी संगरिया फतेहपुर) और कुलदीप सिंह (निवासी विजयनगर चक 23 जीबी) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सुरेशिया निवासी बाग अली के लिए काम करते हैं और लोगों को ठगने के इरादे से घूम रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गुरजंट सिंह के खिलाफ जंक्शन थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा सके।






