त्यौंहार पर गया परिवार और वापस आया तो हो गया लाखों का नुकसान-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर में सेंधमारी कर लाखों रूपए का माल पार कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में किशन कुमावत निवासी एफसीआई गोदाम ने अज्ञात चोरें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 22-23 की रात को वह अपने परिवार के साथ त्यौंहार पर अपने गांव गया हुआ था। वापस आया तो घर के गेट खुले मिले और घर से माल गायब मिला। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से ताले तोड़कर सोने,चांदी के जेवरात,तीन लाख रूपए नकदी चोरी कर ले गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!