राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कलयुगी बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या कर खुद आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के सादुलपुर की है। जहां पर भाकरा गांव में रहने वाले युवक ने पहले कुल्हाड़ी से अपने पिता की गर्दन धड़ से अलग कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मानङ्क्षसह ने अपने पिता महेन्द्र ङ्क्षसह पर कुल्हाड़ी से हमला किया और गर्दन को अलग कर दिया। जिसके चलते महेन्द्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। जिसके बाद युवक मानसिंह अपने खेत में गया और विषाक्त का सेवन कर खुद आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना फैलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शव को मोर्चरी में रखवाए और मामले की जांच में जुटी है कि आखिर युवक ने अपने पिता की हत्या कर खुद आत्महत्या क्यों की।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment