Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीते दिनों बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हुए लाठीचार्ज और पथराव के मामले में न्यायालय ने आज 11 गिरफ्तार आरोपियों की जमानत को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने आज दोनो पक्षों के तर्क के बाद रामनिवास कूकणा,एनएसयूआई अध्यक्ष हरिराम गोदारा,पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा सहित 11 की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। इस सम्बंध में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट माधवी मोदी ने आदेश दिए है।


बता दे कि बीते दिनों आयुष्मान हार्ट केयर सेंटर के खिलाफ कलेक्टे्रट में बड़ा प्रदर्शन किया गया था। जिसमें रामनिवास कूकणा की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें। जहां पर देर शाम को दो दौर की वार्ता के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिस-प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए थे। जिसके बाद लाठीचार्ज और पथराव हुआ। जिसमें पुलिस ने रामनिवास सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।






