कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री का निधन-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश के दो बड़े नेता दो दिनों में दुनिया को अलविदा कह गए है। दोनो ही नेता कांग्रेस से जुड़े थे और वरिष्ठ नेता था। पहले दिग्गज नेता और किसान केसरी रामेश्वरलाल डूडी का निधन हो गया। वहीं आज रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद अश्क अली टांक का निधन हो गया। सोमवार सुबह विद्याधर नगर स्थित कब्रिस्तान में अश्क अली टांक को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। टांक लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

टांक के निधन के पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने शोक जतााया। गहलोत ने एक्स पर टांक के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- अश्क अली के निधन का समाचार बहुत दुखद है। उन्होंने अपनी लम्बी राजनीतिक यात्रा में कई मुकाम हासिल किए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!