
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आज बजरंग धोरा मंदिर प्रांगण में बजरंग दल की विभाग बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई, बैठक का मार्गदर्शन प्रांत संयोजक विक्रम परिहार एवं प्रांत गौ रक्षा प्रमुख इंद्रजीत नंदीवाल ने किया। विक्रम परिहार ने बताया की बजरंग दल का कार्य बढ़ाने के लिए समस्त जगह बजरंग दल की टोली का गठन करना चाहिए, बजरंग दल का मिलन चलना चाहिए एवं बजरंग दल के युवाओं को प्रतिदिन अखाड़ा भी लगाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया तत्पश्चात इंद्रजीत नंदीवाल ने बताया कि यह हमारी आखिरी पीढ़ी है। जो धर्म और समाज के लिए लड़ रही है, आने वाली पीढ़ी के लिए समय बड़ा विपरीत आने वाला है।


इसलिए बजरंग दल का काम बढ़ाना चाहिए और नए युवाओं को बजरंग दल से जोडऩा चाहिए, गौ माता की रक्षा व सेवा का कार्य भी बढऩा चाहिए। हमारे आसपास बीकानेर विभाग के गांव-गांव में गौशाला और नंदीशाला खोलने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होने कहा कि आज के समय हिंदू समाज के सामने जितनी समस्याएं और चुनौती है उन सब का एक ही समाधान है और वह है संगठन अगर संगठन मजबूत होगा तो इन सब समस्याओं का समाधान हो जाएगा अन्यथा सब जगह धर्मांतरण लव जिहाद और गो तस्करी बढ़ेगी इसलिए बजरंग दल का काम अब दुगुनी गति से बढ़ाना चाहिए। बीकानेर विभाग सयोंजक सत्यनारायण, खाजूवाला जिला सयोंजक सुशील खिलेरी व बीकानेर जिला सयोंजक बजरंग तंवर ने आगामी कार्यक्रमों की दिनांक व स्थान तय की एंव सभी प्रखंड के पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया।



