Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। जहरीले पदार्थो के प्रभाव के चलते लगातार बीकानेर में लोगों की मौत हो रही है। ऐसी ही खबर नाल पुलिस थाना क्षेत्र से सामने आयी है। इस सम्बंध में जयमलसर के रहने वाले करणाराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई मघाराम खे खेत में मूंगफली की फसल पर स्प्रे का छिड़काव कर रहा था। जिसके चलते उसे स्प्रे चढ़ गया और मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





