india women vs pakistan women राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। भारत ओर पाकिस्तान के बीच वैसे तो कोई सीरीज नहीं हो रही है लेकिन बीते चार संडो की टाइमलाइन पर गौर किया जाए तो सीरीज जैसा ही प्रतीत हो रहा है। आज पांच अक्टूबर को लगातार चौथा संड़े है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने सामने हो रही है हालांकि यह चौथा संडे वुमेन क्रिकेट का है। आज भारत और पाकिस्तान की महिला टीमेंं आमने-सामने है।


भारत और पाकिस्तान के बीच मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टॉस के बाद दोनों देशों की कप्तानों ने आपस में हाथ नहीं मिलाया है। एशिया कप में भी भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया था। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया था। इससे टीम को चैंपियन बनने के बाद भी बिना ट्रॉफी के लौटना पड़ा था। बता दें कि लगातार चौथे संडे को भारत-पाकिस्तान की भिंड़त हो रही है।
इससे पहले 28 सितंबर, 21 सितंबर और 14 सितंबर को एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच खेले गए हैं। तीनों ही मौकों पर भारत ने जीत हासिल की है आज कोलंबो का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मैच के दौरान बारिश की आशंका भी है। आज यहां बारिश के 100 प्रतिशत चांस हैं। कोलंबो में स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। यहां अब तक 22 विमेंस वनडे खेले गए। 12 में पहले बैटिंग करने वाली टीम और 10 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली।



