Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश के कई जिलें में बेमौसम बारिश के चलते हाल बेहाल है। किसानाों के लिए यह बारिश आफत बनकर बरस रही है। इसी बीच एक बार फिर प्रदेश के कईजिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। आज रविवार का प्रदेश के के अधिकांश जिलेां में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल सोमवार को आधे राजस्थान में भंयकर बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग ने तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। इस सिस्टम का असर प्रदेश में 5 और 6 अक्टूबर को सबसे ज्यादा रहेगा। आज 5 अक्टूबर को दौसा,भरतपुर,करौली,धौलपुर को छोड़कर सभी जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।



