Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। माताजी के दर्शन कर लौट रहे व्यक्ति की गाड़ी के आगे गाय के आ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थाना क्षेत्र में 29 सितंबर की रात को 1 बजे के आसपास की है।


इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि उसका भाई लिछमणराम रात को माताजी के दर्शन कर वापिस आ रहा था। इसी दौरान कालु से सहजरासर रोड़ पर अचानक से बाइक के आगे गाय आ गयी। जिसके चलते उसका भाई गिर गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।






