Rajasthan Congress बोले-कार्यकर्ता कंफ्यूजन में हैं,किसी के यहां जाऊं तो गुटबाजी में शामिल ना हो जाऊं,पढ़ें खबर
राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। प्रदेश कांग्रेस में जारी गुटबाजी को लेकर अब पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी स्वीकार कर ली है। पूर्व सीएम गहलोत जयपुर जिले के सामोद में कांग्रेस सेवादल के ट्रेनिंग कैंप में बोल रहे थे।
इस दौरान पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि कार्यकर्ता अभी कंफ्यूजन में हैं। जिले में स्टेट लेवल पर कोई झगड़ा है, किसके यहां जाऊं, किसी से क्या बात करूं। उस वक्त तमाम कन्फ्यूजन चलते रहते हैं। कार्यकर्ता भी दिल से काम नहीं कर पाता है। वो सोचता है कहीं जाऊंगा तो कह देंगे यह तो उस गुट का है। यह उस गुट का है, इस चक्कर में काम नहीं हो पता।


गहलोत ने कहा- अभी यह सब करने का वक्त नहीं है। अभी आप पार्लियामेंट में 44 से 54 पर आए फिर 98 पर आए। राजीव गांधी के वक्त में हमारे 414 सांसद थे। कहां तो 414 एमपी थे। कहां 98 पर हैं। कांग्रेस मजबूत होगी तभी तो आप लड़ पाओगे। तमाम कांग्रेस अपने मतभेद भुलाकर एकजुट हो और आगे बढ़ें। गहलोत ने कहा- आपको चुनाव लडऩा है। अगली बार मामूली चुनाव नहीं होने वाला है। घमासान होने वाला है। बीजेपी वाले धनबल से इतना मजबूत हो गए हैं, पैसा देकर लोगों को खरीद लेते हैं। आपको कैडरबेस लोगों को तैयार करना पड़ेगा, जिन पर विश्वास हो, जो बूथ के अंदर और बाहर बैठें, कैंपेन करें, वह सब आपको करना पड़ेगा। नहीं तो आपको पता ही नहीं लगेगा कि क्या हो गया, परिणाम यह कैसे आ गया।



