Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में घायल महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के कृषि मंडी के सामने 1 अक्टूबर की शाम की है। जहां पर ट्रेलर ने दो बाइक पर सवार पांच लोगों को टक्कर मार दी थी।


जिसमें एक महिला भी शामिल थी। सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर गंभीर घायल महिला को पीबीएम रैफर किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस सम्बंध में कांकरिया चौक निवासी दुर्गाराम ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि टे्रलर चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दो बाइक को टक्कर मार दी थी।
जिसमें संतु उर्फ मुमल,रमेश,नत्थुराम,रूपरााम,लक्ष्मणराम घायल हो गए थे। जिनमें संतु को गंभीर घायल होने पर पीबीएम रैफर किया गया था। जहां पर इलाज के दौरान संतु की मौत हो गयी। वहीं अन्य का इलाजा जारी है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



