Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसानों कौम के लिए हमेशा खड़े रहने वाले दिग्गज नेता रामेश्वरलाल डूडी लंबे समय से अस्वस्थ है। बीते दिनों ही डूडी को बीकानेर लाया गया है। जिसके बाद उनके स्वास्थ की जानकारी लेने लगातार उनके समर्थक और प्रदेश के नेता पहुंच रहे है। इसी कड़ी में आज आरएलपी के सुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी बीकानेर पहुंचे।


बेनीवाल डूडी के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां पर काफी देर तक बेनीवाल डूडी को देखते रहें। जिसके बाद बेनीवाल ने नोखा विधायक और रामेश्वर डूडी की धर्मपत्नी सुशीला डूडी सहित परिजनों से स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। बता दे कि रामेश्वर डूडी और हनुमान बेनीवाल दोनो की अच्छी दोस्ती और गहरे सम्बंध है। किसानों के लिए कई मर्तबा दोनो एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर भी संघर्ष करते रहें हैं। कई मर्तबा खुले मंच से भी बेनीवाल ने किसान केसरी डूडी की तारीफ की है। बेनीवाल ने डूडी के लिए अपनी सीट छोडऩे तक की भी पेशकश की थी।






